भारत के 15वें राष्ट्रपति चुनाव में मतदान का दौर जारी है। दिल्ली से लेकर राज्यों की विधानसभाओं में सांसद और विधायक वोट डाल रहे हैं। इस दौरान 4 हजार से ज्यादा सांसद और विधायक सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाएंगे। एक ओर जहां NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मैदान में हैं। वहीं, विपक्ष के साझा उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा हैं। इधर, सोमवार से संसद का मानसून सत्र भी शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान जमकर हंगामे के आसार हैं। देश-दुनिया की बड़ी अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिंदुस्तान के साथ..
भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी अपना वोट डाला। राज्यों के विधानसभा में वोटिंग संपन्न होने की ओर है।
www.vanchitbharatvani.in . All Rights Reserved. Design by Business Innovation